Thu. Oct 22nd, 2026
20240301_192740

 

              अजमेर एक मार्च। नाबार्ड जयपुर के वित्तीय सहयोग से सिरोही जिले की सभी पंचायत समितियों के 25 किसानों एवं पशुपालकों के दल को राज्य कुक्कुट प्रशिक्षण संस्थान अजमेर में एक दिवसीय एक्स्पोजर के दौरान मुर्गीपालन के विषय में प्रशिक्षित किया। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मिनेश जैन ने मुर्गियों की नस्ल एवं उनकी बीमारियों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। किसानों पशुपालकों के दल में 21 महिलाएं एवं 4 पुरूषों को प्रशिक्षण दिया। हेल्पिंग संस्थान सिरोही की सचिव तानिया सैफ एवं अध्यक्ष फिरोज भारतीय ने बताया कि सिरोही जिले के पहाडी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए महिलाओं एवं पुरूषों के लिए यह प्रशिक्षण बहुत ही उपयोगी साबित होगा।

            राज्य कुक्कुट प्रशिक्षण संस्थान अजमेर के उपनिदेशक डाॅ. नवीन परिहार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रा की खेती एवं पशुपालन से जुडी महिलाओं द्वारा बैकयार्ड पोल्टीª फार्मिंग शुरू करने से उनके परिवार में रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रा में संयुक्त परिवार के प्रचलन से देशी नस्ल की मुर्गियों का पालन कम लागत में परिवार के बुजुर्गो द्वारा भी आसानी से किया जा सकता है। डाॅ. परिहार ने संस्थान में होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों में ग्रामीण, किसानों एवं पशुपालकों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर राज्य एवं केन्द्र सरकार की नस्ल लाईव स्टोक मिशन की योजनाओं का लाभ लेने के बारे में भी विस्तृत जानकारियां दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *