Thu. Oct 22nd, 2026
20240229_202142

            अजमेर, 29 फरवरी। राजकीय बालिका गृह, नारी निकेतन एवं शिशु गृह का गुरूवार को जिला कलकटर डाॅ. भारती दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र कुमार के द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवासिनियों के साथ वार्तालाप किया। रसोई घर में जाकर भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली। सरकार द्वारा निर्धारित सामग्री नियमित उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश प्रदान किए। आवासिनियों के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में चर्चा की गई। 

               राजकीय बालिका गृह की बालिकाओं के साथ सवंाद किया। उनकी पढ़ाई, अध्ययन सामग्री तथा भोजन की व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। बालिकाओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए मनोयोग से अध्ययन करने की बात कही। एक परिवार की तरह रहें। एक दूसरे के सहयोगी बनें, साथ दें, साथ लें। शिशुगृह का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाऐं देखी। बालिका गृह की बालिकाओं ने जय हो की धुन पर नृत्य योग कर मनमोहक प्रस्तुति दी। बालिकाओं के व्यावसायिक प्रशिक्षण जारी रखने के लिए कहा। 

            इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री संजय सांवलानी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *