Wed. Oct 21st, 2026

अजमेर, 28 फरवरी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग के शासन उप सचिव श्री रमेशचंद परेवा के नेतृत्व में राज्य स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा प्रातः 9.40 बजे जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न राजकीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला मुख्यालय पर अवस्थित कार्यालयों की संधारित 67 उपस्थित पंजिकाएं मौके पर ही जब्त की गई। इन कार्यालयों के कुल 457 राजपत्रित में से 70 एवं 874 अराजपत्रित में से 68 कार्मिक अनुपस्थित मिले। प्रतिशत की दृष्टि से 15.30 प्रतिशत राजपत्रित अधिकार एवं 7.78 प्रतिशत अराजपत्रित कार्मिक अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की रिपोर्ट उच्च स्तर पर प्रस्तुत की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *