Wed. Oct 21st, 2026
20240228_133225

अजमेर। आगामी एक और दो मार्च को तीव्र पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर कई जिलों में अंधड़ और बारिश संग ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं अगले 24 घंटे में अजमेर, जयपुर और कोटा संभाग में रात में पारा सामान्य या उससे कम रहने की आशंका है। एक और दो मार्च को बीकानेर और जोधपुर संभाग में 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चलने और मेघगर्जन के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। झुंझुनूं, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में तेज हवा चलने और मेघगर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि को लेकर मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अन्य जिलों में बीती रात पारे में आंशिक गिरावट दर्ज हुई और मौसम का मिजाज सर्द रहा। अजमेर 12.5, भीलवाड़ा 10.1, अलवर 12, जयपुर 12.8, कोटा 13, डूंगरपुर 17, बा?मेर 12.9, जैसलमेर 13.5, जोधपुर शहर 15, फलोदी 15.2, बीकानेर 13.8, श्रीगंगानगर 10.6 और जालोर में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *