Tue. Oct 20th, 2026
20240227_135911

अजमेर। टोंक आदर्श समाज निर्माण को लेकर चारभुजा मंदिर प्रांगण टोडारायसिंह में अध्यक्ष रतनलाल धाकड़ की अध्यक्षता में आयोजित धाकड़ समाज क्षेत्र के 60 गांव के सकल पंचों की आम बैठक हुई। इसमें समाज सुधार को लेकर सर्व सम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में वर्तमान समय में आधुनिकता की चमक के बीच शादियों में बढ़ते फिजूल खर्च को रोकने को लेकर शादी में प्री वेडिंग शूटिंग के साथ फोटो गैलरी प्रदर्शन पर पूर्ण तरह रोक लगाई गई है। साथ ही दूल्हे को शादी के दिन अपने (क्लीन शेव)से दाढ़ी बनाकर आने के लिए पाबंद किया गया है। हालांकि बैठक में उपस्थित युवाओं ने इसका विरोध किया लेकिन बाद में सभी ने सहमति से प्रस्ताव पारित किया। साथ ही किसी व्यक्ति की मृत्यु पर तीय की बैठक पर होने वाले भोज का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने व विवाह में वर्ग पक्ष की ओर से अधिकतम 50 ग्राम सोने में डेढ़ किलो चांदी ज्वेलरी के रूप में ले जाने, टीका प्रथा बंद करने का निर्णय लिया गया। धाकड़ समाज को शिक्षित में विकसित बनाने को लेकर पिछले तीन माह से लगातार बैठके आयोजित कर समाज हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *