Tue. Oct 20th, 2026

 

           अजमेर, 26 फरवरी। राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक मण्डल वितरण केन्द्र अजमेर स्थित डिपो के द्वारा निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण शैक्षणिक सत्रा 2024-25 के लिए गत 29 जनवरी से प्रारम्भ हुआ। प्रथम चरण सोमवार 26 जनवरी को सम्पन्न हुआ। राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक मण्डल के मुख्य प्रबन्धक श्री लूनकरण राईका ने बताया कि इस चरण में विद्यालयों द्वारा कुल मांग 12.68 लाख की की गई। इसमें से 8.77 लाख पुस्तकों का वितरण कुल 12 ब्लाॅकों के पीईईओ स्तर पर किया गया। शैक्षणिक वर्ष 2024-25 प्रारम्भ होने से पूर्व ही पाठ्य पुस्तक मण्डल के द्वारा 69.1 प्रतिशत पाठ्यपुस्तकों को पहुंचाने का कार्य पूर्ण कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त निजी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को समयबद्ध आपूर्ति के लिए सरकारी दरों पर मण्डल के रजिस्टर्ड पुस्तक विक्रेताओं के माध्यम से पुस्तकंे उपलब्ध करवाने के लिए जिला डिपो पर पुस्तकें उपलब्ध है। इसका विक्रय का कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है। 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *