Tue. Oct 20th, 2026

 

            अजमेर, 23 फरवरी। भारत सरकार की केन्द्रीय प्रवर्तित योजना के अन्तर्गत 1962 मोबाइल पशुचिकित्सा सेवा वाहनों का जिला स्तर पर लोकार्पण एवं फ्लैगआॅफ समारोह कार्यक्रम शनिवार 24 फरवरी को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर परिसर से किया जाएगा। इसमें सभी गणमान्य जनप्रतिनिधियों उपस्थित रहेंगे। जो कि मोबाइल पशुचिकित्सा सेवा वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। जिले में कुल 19 मोबाइल पशुचिकित्सा सेवा स्वीकृत की गई है। इसमे ंसे 5 वाहनों को शनिवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए रवाना किया जाएगा। इन वाहनों में एक पशुचिकित्सक एंव अधीनस्थ स्टाफ साथ रहेगा। जो कि प्रत्येक दिन सम्बन्धित चिकित्सा सुविधा सुविधा प्रदान करेंगे। उन्हीं ग्रामों में प्रति सप्ताह शिविर आयोजित किए जाकर पशुपालको ं को लाभान्वित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *