Tue. Oct 20th, 2026
20240223_190803

 

 

      अजमेर 23 फरवरी ! अजमेर विकास प्राधिकरण में निदेशक वित्त के पद पर शुक्रवार को भागीरथ सोनी ने कार्यभार संभाल लिया! श्री सोनी जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से स्थानांतरित होकर यहां आए है!

      

       इससे पहले सोनी महृषि दयानन्द यूनिवर्सिटी अजमेर मे फाइनेंस कंट्रोलर के पद पर 5 वर्ष तक काम किया ! जिसमे यूनिवर्सिटी मे इन्होने दो वर्ष तक का फाइनेंस कंट्रोलर तथा रजिस्ट्रार दोनों सीटों का मुश्किल काम भी किया ! उस दौरान लगभग 1 वर्ष तक तो कुलपति के काम पर उच्च न्यायालय की रोक थी !

        यूनिवर्सिटी मे सोनी ने भारत सरकार के उपक्रम सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (SECI ) की योजना मे 400 KW का सोलर प्लांट जीरो इन्वेस्टमेंट और 25 साल तक जीरो मेंटिंनेंस के तहत लगवाया था ! जिससे हर महीने पचास हजार यूनिट बिजली बनती है जिसके लिए यूनिवर्सिटी केवल रु 3.19 प्रति यूनिट का भुगतान करता है और ढाई लाख की हर महीने बचत हो रही है !

          सोनी को जापान (जापान इंटरनेशनल कोआपरेशन एजेंसी JICA)से वित्त पोषित नागौर जिले की इंटरनेशनल पेयजल व फ्लोराइड निदान योजना (RRWS&FMP)मे कार्य का अनुभव है ! इस प्रकार इनके बहु आयमी अनुभव का ADA को लाभ मिलेगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *