Mon. Apr 20th, 2026
20240104_202647

अजमेर, 4 जनवरी। अजमेर दक्षिण विधायक श्रीमती अनिता भदेल ने अधिस्वीकृत पत्रकारों को लेपटॉप दिलाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा को पत्र लिखा है।

 

श्रीमती भदेल ने बताया कि वर्ष 2023-24 की बजट घोषणा के अन्तर्गत अधिस्वीकृत पत्रकारों द्वारा लेपटॉप अथवा टेबलेट क्रय करने पर राशि का पुनर्भरण करने का प्रावधान किया गया था। इसके लिए सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग को 70 हजार रूपए की राशि तक लेपटॉप अथवा टेबलेट खरीदने की स्वीकृति प्रदान की गई थी। इस मद में 10 करोड़ का बजट विभाग को उपलब्ध कराया गया था। इसके अनुसार अधिस्वीकृत पत्रकार द्वारा लेपटॉप अथवा टेबलेट क्रय कर बिल प्रस्तुत करने की स्थिति में सम्बन्धित जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी के माध्यम से पुनर्भरण किया जाना प्रस्तावित था।

 

उन्होंने बताया कि विभिन्न जिलों के अधिस्वीकृत पत्रकारों द्वारा नियमानुसार लेपटॉप अथवा टेबलेट खरीद कर बिल पुनर्भरण के लिए सम्बन्धित जिले के सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी को प्रस्तुत किए गए है। राज्य स्तर से पुनर्भरण किया जाना लम्बित होने के कारण अधिस्वीकृत पत्रकारों को लाभ नहीं मिल रहा है। अधिस्वीकृत पत्रकारों को लाभान्वित करने के लिए पुनर्भरण की कार्यवाही शीघ्र कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा से निवेदन किया गया है। मुख्यमंत्री श्री शर्मा के द्वारा निर्देशित किए जाने पर राज्य के समस्त अधिस्वीकृत पत्रकारों को इसका लाभ मिलेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *