Mon. Oct 19th, 2026
20231229_125940

अजमेर। जेएलएन अस्पताल के कार्डियोलॉजी स्थित (सिटीवीएस) यूनिट में पहली बार अस्पताल में पेट की जटिल बाईपास सर्जरी की है। 71 वर्षीय मरीज की हालत में अब सुधार है। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के कार्डियो थोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग के डॉ प्रशांत कोठारी ने ऑपरेशन किया। डॉक्टर कोठारी को मरीज को दिखाने पर उसकी सिटीस्कैन करवाई गई। जिसमे पेट की महाधमनी में रुकावट आई। उसके बाद डॉक्टर राकेश ने दिल की धमनी में छल्ला लगाया। उसके बाद डॉक्टर नीरज गुप्ता के सहयोग से 60 हजार की लागत का 4 डिक्रोन ग्राफ्ट मरीज को चिरंजीवी योजना में निशुल्क लगाया। सर्जरी भी 71 वर्षीय वृद्ध की गई। इसी यूनिट ने गत दिनों ओपन हार्ट सर्जरी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *