Mon. Oct 19th, 2026
20231228_124619

अजमेर। जेएलएन अस्पताल अधीक्षक ने सफाई व्यवस्था को जांचा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के एसएमएस हॉस्पिटल में औचक निरीक्षण के बाद प्रदेश के सभी गवर्नमेंट हॉस्पिटल हरकत में आ गए हैं। गुरुवार को अजमेर संभाग के सबसे बड़े जेएलएन अस्पताल में अस्पताल अधीक्षक के द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया गया। वहीं अस्पताल अधीक्षक ने सफाई व्यवस्था को लेकर मिली खामियों को जल्द दुरुस्त करने की कवायत को तेज करने के निर्देश दिए है। और पार्किंग व्यवस्था को लेकर ठेकेदार को पार्किंग व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए। एवं संबंधित विभाग के अध्यक्षों को मिली खामियों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *