Mon. Oct 19th, 2026
20231220_152857

अजमेर। विश्व प्रसिद्ध महान सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में बुधवार को महीना छठी पर जायरीनों की भीड़ उमड़ी। जायरीन ने मजार शरीफ पर मखमली चादर और फूल पेश किए। दरगाह के आहता ए नूर में सुबह कुरान शरीफ की तिलावत हुई। इस दौरान समूचे दरगाह परिसर में अजमेर और समूचे देश भर से जायरीनों की भीड़ उमड़ी। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का 812 वे सालाना उर्स की तैयारिया शुरू हो गई है। नवाज गेस्ट हाउस से उर्स के झंडे का जुलूस रवाना होगा। इसे विधिवत बुलंद दरवाजे पर चढ़ाया जाएगा। उसके साथ ही 812 वे उर्स की औपचारिक शुरुआत होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *