Mon. Oct 19th, 2026

अजमेर 18 दिसम्बर। जीआरपी अजमेर के विज्ञापित कॉनिस्टेबल चालक पदों के लिए शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मापतोल परीक्षा का आयोजन आगामी 28 दिसम्बर को प्रातः 6 बजे गु्रप केन्द्र प्रथम सीाआरपीएफ हरीश चन्द्र स्टेडियम गुलाब बाड़ी रोड़ अजमेर में किया जाएगा। जीाआरपी पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना ने बताया कि समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सैकण्डरी लेवल) 2022 में सफल अभ्यर्थियों में से जिला जीआरपी अजमेर के विज्ञापित कानिस्टेबल चालक के रिक्त पदों के अनुसार पात्र अभ्यथियों की सूची विभाग की वैबसाईट पुलिस राजस्थान पर अपलोड की गई है। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र वैबसाइट पुलिस राजस्थान तथा रिक्रूटमेंट 2 राजस्थान पर अपलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र शारीरिक दक्षता एवं मापतौल परीक्षा से एक सप्ताह पूर्व डाउनलोड कर सकते हैं। शारीरिक रूप से योग्य होने का राजकीय चिकित्सक से जारी किया हुआ प्रमाण पत्र आवश्यक रूप से प्रस्तुत करने के उपरान्त ही अभ्यर्थी को शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *