Mon. Oct 19th, 2026
20231215_132237

अजमेर। नया बाजार में गुरुवार देर रात चोर एक ज्वेलर्स की दुकान के ताले काटकर करीब 45 लाख रुपए के आभूषण चोरी कर ले गए। 3 बदमाशो ने इत्मीनान से इलेक्ट्रोनिक कटर से ताले काटकर वारदात को अंजाम दिया। चोरी की पूरी वारदात वहा लगे। सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वारदात में तीन आरोपी सीसीटीवी फुटेज में नजर आए। 3 युवकों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए पूरी वारदात को अंजाम दिया। कोतवाली थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर गिरोह की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *