Mon. Oct 19th, 2026
20231206_132248

अजमेर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की जयपुर में हत्या के बाद प्रदेश भर में विरोध शुरू हो गया है। बुधवार को राजस्थान बंद का ऐलान किया गया था। अजमेर में श्री करणी सेना की ओर से बंद का आह्वान किया गया। इसके बाद अजमेर बस स्टैंड, आगरा गेट, नाला बाजार, चूड़ी बाजार, नया बाजार, केसर गंज सहित विभिन्न क्षेत्रों में बजार बंद करवाए गए। वही व्यापारियों से बजार बंद करने की अपील की गई। बस स्टैंड स्थित दुकानों को बंद करवाया गया। और श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *