Mon. Oct 19th, 2026
20231206_071430

अजमेर। श्री राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के विरोध में राजपूत करणी सेना ने बुधवार को अजमेर बंद का आह्वान किया है। जिला अध्यक्ष यज्ञ प्रताप सिंह पिपरौली, शहर अध्यक्ष डॉक्टर कुलदीप सिंह राजपुरा ने बताया सुबह 8:30 बजे करणी सेना से जुड़े युवा एवं समाज जन मार्टिंडल ब्रिज पर एकत्रित होंगे। शहर के बाजार, स्कूल, कॉलेज बंद कराए जाएंगे। हालांकि देर रात तक कुछ स्कूलो ने ही अभिभावकों को बंद की सूचना भेजी है। आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं होने के कारण कई पेरेंट्स भ्रमित है। आपातकालीन सेवा मेडिकल स्टोर आदि को बंद से मुक्त रखा गया है। अजमेर बंद के बारे में किसी संस्था ने अधिकृत सूचना नहीं दी है। पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *