Sun. Oct 18th, 2026
20231202_072642

अजमेर। चीन में श्वसन निमोनिया के लगातार मामले बढ़ने के बाद सरकार ने (SOP) जारी कर दी है। शुक्रवार को सभी चिकित्सा अधिकारियों को( SOP) को लेकर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। चीन या अन्य दूसरे देशों से घूम कर आने वाले सभी पर्यटकों की जांच की जाएगी। कम से कम एयरपोर्ट पर 2% यात्रियों की जांच की जाएगी। एयरपोर्ट प्रबंधन को जिम्मेदारी दी गई है। कि बाहर से आने वाले पर्यटकों की सैंपलिंग की जाएगी। इस दौरान पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति की सैंपलिंग होने के साथ ही रिपोर्ट आने तक होम क्वॉरेंटाइन भी किए जाएंगे। चीन में श्वसन रोग के मरीज बढ़ने के बाद देश भर में अलर्ट जारी किया गया है। जेएलएन अस्पताल के चिकित्सकों को कहना है कि दशहरा व होली के बाद हर साल दो मर्तबा एलर्जी के मरीजों मैं सांस फूलने के लक्षण दिखाई देते हैं। मौसम बदलने और तापमान में गिरावट से वायरस सक्रिय हो जाता है। सांस फूलना, खांसी, बुखार, बलगम यदि सामान्य गाड़ा हो रहा है। तो सामान्य स्थिति हैं। यदि पीला, हरा, गाड़ा बलगम आ रहा है। तो चिकित्सकों की सलाह लेनी चाहिए। पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद आगे कार्रवाई नए आदेश आने पर होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *