Sun. Oct 18th, 2026
20231126_055903

अजमेर, 25 नवम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव-2023 की मतदान प्रक्रिया में सांय 7 बजे तक 71.56 प्रतिशत औसत मतदान हुआ। इसके बाद भी कुछ बूथों पर मतदान जारी रहा। विधानसभा क्षेत्र किशनगढ़ में 76.18 प्रतिशत, पुष्कर में 74.8 प्रतिशत, अजमेर उत्तर में 66.93 प्रतिशत, अजमेर दक्षिण में 66.77 प्रतिशत, नसीराबाद में 77.62 प्रतिशत, ब्यावर में 69 प्रतिशत, मसूदा में 66.59 प्रतिशत तथा केकड़ी में 74.6 प्रतिशत मतदान हुआ। अन्तिम आंकडे आने तक मतदान प्रतिशत में परिवर्तन हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *