Sun. Oct 18th, 2026
20231125_095127

अजमेर। जिले की 8 विधानसभा में वोटिंग शुरू हो चुकी है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। 6 हजार पुलिसकर्मियों को शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करवाने के लिए लगाया गया है। इस मे पैरामिलिट्री फोर्स के अलावा होमगार्ड के जवान भी शामिल है। कंट्रोल रूम से बूथों पर निगरानी रखी जा रही है। 950 बूथों पर वेब कास्ट व पैरामिलिट्री फोर्स लगाई गई हैं। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हो सके। व किसी प्रकार की कोई अनहोनी ना हो सके इसके चलते अति संवेदनशील बूथो पर पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है। पुलिस बल चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए काफी मुस्तैद नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *