जिले के पीलवा थाना अंतर्गत पुण्डरी पंचायत के गौड़जी का पूरा गांव में एक 13 साल के मासूम बच्चें की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मासूम अपनी दादी के साथ घर से बकरियां चराने निकला था और तालाब की पाल पर मासूम का पैर फिसलने से ये घटना हो गई। दादी की सुचना पर अन्य परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तालाब में से मासूम के शव को बाहर निकाला गया। | The goats were grazing on the pond with their grandmother, their feet slipped and fell into the pond; The family members performed the last rites before the police arrived