Mon. Apr 20th, 2026
20231022_082411

अजमेर। विधानसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस की ओर से जारी विशेष चेकिंग के दौरान दरगाह थाना पुलिस ने मुंबई के एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 131 ग्राम चरस व एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया। आरोपी छठी शरीफ पर चरस बेचने की फिराक में था। दरगाह थाना सीआई जगदीश मीणा के अनुसार पुलिस चेकिंग के दौरान सदभावना समिति, करीम चुनावाला कंपाउंड, लिंक रोड ब्रिज नित्यानंद नगर मुंबई (महाराष्ट्र) निवासी सोहेल काटी 30 पुत्र यूनुस काटी को पकड़ा पुलिस पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *