Mon. Apr 20th, 2026
20231019_183513

अजमेर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा गुरुवार को अपनी धार्मिक यात्रा पर अजमेर पहुंचे। रंधावा ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में जियारत कर कांग्रेस पार्टी की जीत की दुआ मांगी। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं को रंधावा के दौरे की भनक तक नहीं लगी।प्रदेश प्रभारी रंधावा ने कहा कि वह आज ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में कांग्रेस पार्टी की जीत की दुआ मांगने आए हैं। राजस्थान में कांग्रेस पार्टी का जितना हमारे लिए बहुत जरूरी है। गहलोत सरकार ने बहुत काम किए हैं। सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चली है। कांग्रेस सेक्युलर पार्टी है। जिसके लिए सभी वर्ग और जाति एक समान है। रंधावा ने लिस्ट जारी होने के सवाल पर कहा एक-दो दिन में लिस्ट आ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *