Tue. Nov 17th, 2026
IMG_20261117_151234

अजमेर। अजमेर शरीफ दरगाह में मासिक छठी शरीफ की फातिहा और दुआ का आयोजन अकीदत और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ है। हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की बारगाह में कुरान पाक की तिलावत, चिश्तिया शजरा और खुसूसी दुआ के साथ छठी शरीफ की फातिहा पढ़ी गई। देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों जायरीन अजमेर शरीफ पहुंचे और गरीब नवाज की बारगाह में फूल और चादरें पेश कर मुल्क में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। दुआ के बाद दरगाह परिसर और आसपास के इलाकों में जायरीन के बीच लंगर और तबर्रुक का वितरण किया गया। ख्वाजा गरीब नवाज के आगामी 815वें सालाना उर्स की तैयारियां भी दरगाह क्षेत्र में शुरू हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *