अजमेर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 22 रनों से अपने नाम किया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से एकबार फिर से खराब प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें पूरी पारी 42.1 ओवर्स में 209 के स्कोर पर सिमट गई। टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी में अक्षर पटेल और ईशान किशन ने 46-46 रनों की पारी खेली तो वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला पूरी तरह से खामोश दिखा। न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी में उनके कप्तान मिचेल सैंटनर और जैकब डफी ने जहां 3-3 विकेट हासिल किए तो वहीं इसके अलावा मैथ्यू फिशर ने 2 जबकि माइकल ब्रेसवेल और ब्लेयर टिकनर ने 1-1 विकेट हासिल किया। टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 48.1 ओवर में 187 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।