अजमेर। बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ अजमेर पहुंचीं। उन्होंने सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पर मखमली चादर और फूल चढ़ाकर परिवार की खुशहाली, सलामती और कामयाबी की दुआ मांगी। उन्होंने जन्नती दरवाजे पर मन्नत का धागा भी बांधा। ईशा ने इस यात्रा को काफी निजी रखा। मीडिया से दूरी बनाए रखी तथा फोटो और वीडियो बनाने से परहेज किया। खादिम कुतुबुद्दीन सकी ने उन्हें जियारत कराई और तबर्रुख भेंट किया।