अजमेर। अजमेर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान हाल ही में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। 39 वर्षीय एक महिला यात्री चलती हुई ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी। तभी उसका पैर फिसल गया। पैर फिसलने से वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के खतरनाक गैप में जा गिरी और ट्रेन के साथ घिसटने लगी। मौके पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों (सुरेंद्र कुमार और नरेंद्र कुमार) ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और सिर्फ 11 सेकंड के भीतर महिला को खींचकर बाहर सुरक्षित बचा लिया।