Tue. Nov 10th, 2026
IMG_20261110_173320

अजमेर के अजय नगर (ओड बस्ती) में शादी के लिए टेंट लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष और पथराव हुआ। सोमवार शाम को एक घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। घर के पीछे खाली प्लॉट में झाड़ियां साफ कर टेंट लगाया जा रहा था। जिसका टेंट के काम से जुड़े एक व्यक्ति ने विरोध किया। विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और सरिए लेकर आमने-सामने आ गए। जमकर पथराव हुआ और एक कार व बाइक में तोड़फोड़ की गई। इस झगड़े के दौरान बीच-बचाव या चपेट में आने से पड़ोस में रहने वाली 60 वर्षीय महिला के सिर में पत्थर लगने से चोट आई है। जिन्हें जवाहरलाल नेहरू (JLN) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामगंज थाना पुलिस ने इस मामले में शांति भंग के आरोप में राहुल गुजराती नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *