Tue. Nov 10th, 2026
IMG_20261110_171505

अजमेर। अजमेर के रामगंज क्षेत्र के वार्ड 28 में तेजा हॉस्टल के पास स्थित दिलीप टेंट हाउस के गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई। दीपावली के दौरान पटाखों की आतिशबाजी और शॉर्ट सर्किट को इस आग का प्रमुख कारण माना जा रहा है। इस भीषण आग से टेंट हाउस का लाखों रुपये का सामान और सजावटी सामग्री जलकर राख हो गई। साथ ही, आग की लपटें पास के रिहायशी मकानों तक भी पहुंच गईं। जिससे आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा। सूचना मिलते ही दमकल की 5 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दीपावली के दो दिनों के भीतर अजमेर में आगजनी की 30 से अधिक छोटी-बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। जिसके बाद घनी आबादी वाले क्षेत्रों में इस तरह के गोदामों के संचालन को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता और रोष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *