Thu. Oct 29th, 2026
IMG_20261029_153050

अजमेर। अजमेर शहर के जवाहरलाल नेहरू (JLN) अस्पताल में संविदा सफाई कर्मचारियों ने 2 महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण गुरुवार से अनिश्चितकालीन कामबंद हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों को पिछले 2 महीने से मानदेय (वेतन) नहीं मिला है, जिससे घर चलाने में परेशानी हो रही है। कर्मचारियों के अनुसार उन्हें हर महीने करीब ₹6,500 मानदेय मिलता है। जो समय पर नहीं दिया जाता। सुपरवाइजरों का कहना है कि उनका 6 महीने का भुगतान बकाया है और परेशान होकर उन्होंने ठेकेदार को लिखित में इस्तीफे सौंप दिए हैं। हड़ताल के कारण अस्पताल के वार्डों और परिसर में कचरा नहीं उठा है और साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हुई है। इसके अलावा JLN अस्पताल में नर्सिंग कर्मियों ने भी लंबित मांगों और वेतन को लेकर हाल ही में कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *