अजमेर। अजमेर की पैरा निशानेबाज सृष्टि अरोड़ा ने जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और अजमेर का नाम रोशन किया है। निशानेबाजी में पूरे फोकस के साथ आगे बढ़ने के लिए उन्होंने अपनी नौकरी तक छोड़ दी है और अब उनका अगला लक्ष्य पैरालंपिक (Paralympic) में देश के लिए पदक जीतना है। वे दाएं हाथ से दिव्यांग हैं और बाएं हाथ से निशाना लगाती हैं। उन्हें इस खेल में आगे बढ़ने की प्रेरणा मथुरा में कन्हैया नाम के व्यक्ति से मिली थी।