अजमेर। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी की मंजूरी दी है। बढ़ा हुआ DA इस 3% की बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता 60% से बढ़कर 63% हो गया है। यह बढ़ी हुई दर 1 जुलाई 2026 से लागू होगी। इस फैसले से देश के करीब 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। कर्मचारियों को जुलाई से लेकर अब तक का एरियर (राशि) और अक्टूबर/नवंबर की सैलरी में बढ़ा हुआ पैसा मिलेगा।