अजमेर। अजमेर शहर के अजय नगर क्षेत्र में दोस्त को गाली देने से रोकने पर 10वीं के 17 वर्षीय छात्र रोहित कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से जुड़ी मुख्य बातेंजन्मदिन की पार्टी के बाद कुछ लड़के आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। रोहित ने जब उन्हें अपने दोस्त को गाली देने से रोका, तो विवाद हो गया। 10 से 12 युवकों ने रोहित पर लात-घूंसों से जमकर मारपीट की, जिसमें उसकी नाक पर गंभीर चोट आई थी और उसका ऑपरेशन भी हुआ था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।