अजमेर। अजमेर शहर में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत निर्मित रामसेतु (एलिवेटेड रोड) की कचहरी रोड वाली भुजा और पुरानी आरपीएससी से गांधी भवन तिराहे तक का मार्ग मरम्मत कार्य के कारण बंद कर दिया गया है। आरएसआरडीसी (RSRDC) द्वारा टॉप जंक्शन पर जॉइंट रिपेयर और रिहैबिलिटेशन का काम किया जा रहा है। पुराने जॉइंट तोड़कर नए बनाए जा रहे हैं। यह भुजा और मार्ग 7 दिनों के लिए बंद रहेगा। पुरानी आरपीएससी से एलीवेटेड रोड होते हुए गांधी भवन तिराहे और कचहरी रोड का हिस्सा प्रभावित रहेगा। काम के चलते वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मार्ग के बंद होने से शहर के अन्य रास्तों पर यातायात का दबाव बढ़ गया है।