Tue. Oct 6th, 2026
IMG_20261004_145616

अजमेर। अजमेर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय एक यात्री का पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच गिर गया। जिसे जीआरपी थाने के कांस्टेबल रामावतार ने तुरंत दौड़कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यह घटना शनिवार शाम 4:15 बजे अजमेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर हुई। चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे ट्रैक और प्लेटफॉर्म के बीच फंसने लगा। मौके पर मौजूद जीआरपी कांस्टेबल रामावतार ने बिना एक पल गंवाए दौड़ लगाई और सूझबूझ व बहादुरी दिखाते हुए यात्री को खींचकर सुरक्षित बाहर बचा लिया। सुरक्षित बाहर निकाले जाने के बाद यात्री की स्थिति सामान्य होने पर उसे वापस ट्रेन में बैठाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *