Sat. Oct 3rd, 2026
IMG_20261001_163451

अजमेर। अजमेर पुलिस ने ब्यावर से गुजरात भेजी जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी का पर्दाफाश करते हुए 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। और कार, वैन व बस समेत कई वाहन जब्त किए हैं। अजमेर पुलिस जिला स्पेशल टीम और थाना आदर्श नगर पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपी ब्यावर से अहमदाबाद (गुजरात) शराब ले जा रहे थे। जिसे वैन और कार के जरिए लाकर बस की डिक्की में छिपाया गया था। पुलिस ने मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन और अवैध शराब जब्त कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *