अजमेर। अजमेर शहर में आज तेज धूप के कारण गर्मी और उमस बनी हुई है, हालांकि अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। शहर में बारिश का दौर थमा हुआ है। और मौसम शुष्क (ड्राइ) बना हुआ है। इस बार अक्टूबर के महीने में राजस्थान में गर्मी और सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना जताई गई है।