अजमेर, 29 सितम्बर। बहुउद्देशीय पशु निकित्सालय अजमेर में एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 40 श्वानों का एंटी रेबीज टीकाकरण किया गया। शिविर में बहुउद्देशीय पशु निकित्सालय की प्रभारी रेबीज कंट्रोल यूनिट डॉ. कविता चौहान, एलएसआई श्री सचिन एवं श्रीमती रचना ने भाग लिया तथा टीकाकरण का कार्य किया। साथ ही डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. कपिल चोपड़ा, डॉ. मनीष जैन, डॉ. गुंजन वालिया ने सहयोग किया। इस अवसर पर रेबीज जैसी बीमारी से बचाव के लिए श्वानों के नियमित टीकाकरण के महत्व के बारे में बताया गया।
https://addlinks.pro/8Yh09