अजमेर। अजमेर शहर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर क्षेत्र में एक क्रेडिट कार्ड का लिंक भेजकर ₹2.59 लाख की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपी ने पीड़ित को एक क्रेडिट कार्ड का लिंक भेजा था। जैसे ही पीड़ित ने उस लिंक को खोला उसके खाते से ₹2,59,000 पार हो गए। पीड़ित द्वारा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद, अजमेर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। और पुलिस जांच में जुट गई है।