Mon. Sep 28th, 2026
IMG_20260926_153905

अजमेर। जोधपुर में आयोजित हो रहे अंतर्राष्ट्रीय युद्धाभ्यास तरंग शक्ति 2026 में अमेरिका का पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ लड़ाकू विमान F-35 पहुंचा है, जिसे दुनिया के सबसे शक्तिशाली और उन्नत लड़ाकू विमानों में गिना जाता है। फ्रेंच एयर एंड स्पेस फोर्स (फ्रांसीसी वायुसेना) का दस्ता भारत के जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर पहुंच चुका है। यह दस्ता भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित किए जा रहे बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास ‘तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे चरण में भाग लेने के लिए आया है। फ्रांस का दल राफेल F4 लड़ाकू विमानों, A330 टैंकरों और A400M एटलस मालवाहक विमानों के साथ जोधपुर पहुंचा है। इस बहु-राष्ट्रीय अभ्यास में भारत और फ्रांस के अलावा अमेरिका, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और यूएई सहित 40 से अधिक देश हिस्सा ले रहे हैं। इसका उद्देश्य भाग लेने वाली वायुसेनाओं के बीच तालमेल सामरिक कौशल और परिचालन अनुभव को साझा करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *