Sun. Oct 18th, 2026
IMG_20260917_154341

अजमेर। अजमेर नगर निगम मेयर चुनाव के नामांकन के दौरान भारी हंगामा हुआ है। भाजपा ने वार्ड 3 की पार्षद अनामिका शर्मा और कांग्रेस ने वार्ड 57 की पार्षद किरण गढ़वाल को अपना मेयर प्रत्याशी बनाया है। भाजपा प्रत्याशियों और समर्थकों ने कांग्रेस मेयर प्रत्याशी किरण गढ़वाल पर 19 लाख रुपये के बकाए का गंभीर आरोप लगाया। भाजपा प्रत्याशी की ओर से इस मामले में आपत्ति दर्ज कराई गई, जिसके बाद निगम परिसर में माहौल गरमा गया और काफी हंगामा हुआ। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *