अजमेर। CM भजनलाल शर्मा रविवार को अजमेर आएंगे। वह रोड शो के अलावा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसको लेकर प्रशासन और भाजपा के स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है। भाजपा जिला मीडिया संयोजक विक्रम सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रोड शो करेंगे। इसके बाद वह भाजपा पदाधिकारियों, चुनाव संचालन समिति, कोर कमेटी एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव में जीत का मंत्र देंगे। फिलहाल, सीएम भजनलाल शर्मा के रोड शो का मार्ग तय नहीं किया। लेकिन भाजपा नेता जोर शोर से तैयारियों में जुटे हुए है।