अजमेर। नाथद्वारा नगर पालिका चुनाव के दौरान नाम वापसी के अंतिम दिन वार्ड-23 के भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रजापत के नामांकन वापस लेने के सिलसिले में उपखंड कार्यालय पहुंचने पर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। वार्ड 23 से बीजेपी प्रत्याशी दिनेश प्रजापत अपना नामांकन वापस लेने उपखंड कार्यालय पहुंचे थे। जैसे ही प्रत्याशी के फॉर्म वापस लेने की सूचना मिली, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और उन्हें फॉर्म वापस लेने से रोकने लगे। इस दौरान भाजपा समर्थकों और वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प तथा धक्का-मुक्की हुई। स्थिति को बिगड़ता देख मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और बीच-बचाव करते हुए भाजपा प्रत्याशी को सुरक्षित वहां से अपने साथ ले गई। आरोप-प्रत्यारोप घटना के बाद कांग्रेस नेताओं (विशेषकर पीसीसी सदस्य देवकीनंदन गुर्जर) ने प्रशासन पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि यदि प्रत्याशी को उसकी मर्जी से फॉर्म नहीं वापस लेने दिया गया तो जोरदार धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।