अजमेर। अजमेर नगर निगम चुनाव में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 125 नाम वापस हुए और अब चुनावी मैदान में कुल प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो गई है। भाजपा के 79 प्रत्याशी मैदान में है। तो कांग्रेस 77 प्रत्याशी मैदान में है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी: 204 मैदान में हैं। नाम वापसी के बाद निर्वाचन विभाग द्वारा चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जा रहा है।