Sun. Oct 18th, 2026
IMG_20260830_130117

अजमेर। नेपाल में 26 अगस्त 2026 को भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में अचानक आई भयंकर बाढ़ (फ्लैश फ्लड) के कारण कई प्रमुख जलविद्युत (हाइड्रोपावर) प्रोजेक्ट्स बुरी तरह तबाह हो गए हैं। और वहां काम कर रहे सैकड़ों कर्मचारी सुरंगों में फंस गए हैं। रसुवा, नुवाकोट और लामतांग क्षेत्र में स्थित कई हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स को भारी नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विभिन्न हाइड्रोपावर परियोजनाओं की सुरंगों में करीब 898 कर्मचारी फंसे हुए थे। जिनमें से 361 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। अकेले कोरियाई निवेश वाले अपर त्रिशूली-1 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में 400 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है। रसुवा जिले का चिलिमे हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट और लामतांग हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। जहां कई मजदूर और इंजीनियर लापता हैं। नेपाली सेना और बचाव दल मशीनों से मलबा हटाकर सुरंगों में पाइप के जरिए हवा पहुंचा रहे हैं और लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।

One thought on “नेपाल में हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स की सुरंगों में 898 कर्मचारी फंसे”
  1. Who else misses those long night sessions playing cards with the family. This platform brought that exact feeling to my screen with zero lag and fair dealing mechanics. It really bridges the gap between classic card nights and modern mobile gaming. phtongitsland

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *