Fri. Aug 28th, 2026
IMG_20260825_161232

 

 

अजमेर, 25 अगस्त। फूड क्राफ्ट संस्थान अजमेर की स्थापना राजस्थान और केन्द्र सरकार के पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा की गई। संस्थान में प्रशिक्षित प्रवक्ताओं के अलावा प्रशिक्षण के लिए समुचित इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध है। इस संस्थान की सम्बद्धता राष्ट्रीय परिषद होटल प्रबन्धन नोयडा से है। होटल संचालन से सम्बन्धित कई 1.5 वर्षिय डिप्लोमा कोर्स संचालित करती है। इसमें फूडप्रोडक्शन 12 वीं पास, फूड एण्ड बेवरेजसर्विस 12 वीं पास, हाउसकीपिंग 12 वीं पास, फ्रन्ट ऑफिस 12 वीं पास तथा फूडप्रोडक्शन सर्टिफिकेट कोर्स 10 वीं पास है। इन कोर्सेज के लिए सत्र 2026-2027 में प्रवेश चालू है। यह संस्थान अब तक इन कोर्सेज में करीब 4 हजार अभ्यर्थियों को प्रशिक्षित कर चुकी है। संस्थान हर सत्र में छात्र-छात्राओं को 100 प्रतिशत ट्रेनिंग प्लेसमेन्ट करती है। नौकरी पाने में भी सहायता प्रदान करती है। इस संस्थान से प्रशिक्षित अभ्यर्थी भारत के विभिन्न होटलों, रेल्वे केटरिंग, होस्पिटलस, एयरलाइन्स, क्रुजलाइन्स, कालसेन्टर्स तथा अन्य देशों में भी सेवारत है। संस्थान के बारे में अतिरिक्त जानकारी के लिए संस्थान की बेवसाईट www.fciajmer.com पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *