अजमेर। अजमेर शहर में साइबर ठगों ने एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी और एक टीचर को अलग-अलग मामलों में शिकार बनाया। ठगों ने ट्रांसपोर्टर से दो ट्रकों के एडवांस किराए के नाम पर 2 लाख रुपए ठग लिए। जबकि टीचर को भारी मुनाफे का लालच देकर ऑनलाइन निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार बनाया। ठगों ने खुद को फर्जी ट्रांसपोर्टर बताया और दो ट्रकों के एडवांस किराए के एवज में 2 लाख रुपए खाते में ट्रांसफर करवाए। टीचर को शेयर बाजार या अन्य योजनाओं में निवेश का झांसा दिया गया। अधिक मुनाफे का लालच देकर बड़ी रकम ठग ली गई।