अजमेर। अजमेर नगर निगम पार्षद के टिकिट के लिए भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने बड़ी संख्या में आवेदन किया है। आगामी चुनावों के मद्देनजर भाजपा और कांग्रेस ने टिकट वितरण के लिए नई रणनीति अपनाई है। इसके तहत हर वार्ड से जिताऊ और मजबूत उम्मीदवारों का आकलन करने के लिए वार्ड स्तर पर कम से कम तीन-तीन दावेदारों या नामों का पैनल तैयार किया जा रहा है। पार्टी ने अपने 19 बिंदुओं वाले प्रोफार्मा में टिकट के मुख्य दावेदार से उसी वार्ड के तीन अन्य योग्य और जिताऊ दावेदारों के नाम भी प्राथमिकता के क्रम में मांगे हैं। वार्ड स्तर पर गठित कमेटियां उम्मीदवारों की सक्रियता और पार्टी के प्रति निष्ठा की जांच कर तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर रही हैं। कांग्रेस ने भी हर वार्ड से कम से कम तीन या उससे अधिक सक्रिय दावेदारों के आवेदनों का आकलन शुरू कर दिया है।