Fri. Aug 21st, 2026
IMG_20260818_193359

 

 

अजमेर, 18 अगस्त। चतुर्थ श्रेणी सीधी भर्ती 2024 के कलक्टर कार्यालय आवंटित दस्तावेज सत्यापन बुधवार को जिला परिषद में किया जाएगा। 

 

अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संयुक्त सीधी भर्ती-2024 में चयनित अभ्यर्थियों में से 258 अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र रोल नम्बर 1110631 से 3575478 तक जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय को प्राप्त हुए है। इनके दस्तावेज सत्यापन का कार्य बुधवार 19 अगस्त को प्रातः 10 बजे से सायं 5 तक जिला परिषद सभागार में किया जाएगा। इसमें अभ्यर्थी को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित दो प्रतियों में स्वप्रमाणित शपथ पत्र एवं मूल दस्तावेज सहित उपस्थित होना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *