अजमेर। जिले के पंचायतीराज के वार्डों के लिए आरक्षण निर्धारण की लॉटरी मंगलवार 18 अगस्त को प्रातः 10 बजे जवाहर रंगमंच में निकाली जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि इसमें जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं प्रधानों के आगामी आम चुनाव के आरक्षण के लिए लॉटरी के माध्यम से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (सामान्य एवं महिला), अन्य पिछड़ा वर्ग (सामान्य एवं महिला) तथा सामान्य वर्ग महिला के लिए वार्डों का निर्धारण किया जाएगा।