Sat. Aug 15th, 2026
IMG_20260810_134607

अजमेर। झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों और राज्य सरकार के बीच रविवार को दूसरी दौर की वार्ता हुई। करीब दोपहर 12 बजे शुरू हुई बैठक में छात्रों की विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। सरकार और छात्रों के बीच करीब पांच घंटे तक चली बातचीत में कोई समाधान नहीं निकल पाया है। हालांकि, सरकार मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दावा किया कि छात्रों की करीब 98% मांगों पर सहमति बन गई है। वहीं, छात्रों का कहना है कि 50% से अधिक मांगों को सरकार ने स्वीकार किया है। लेकिन कई प्रमुख और निर्णायक मुद्दों पर अब भी सहमति नहीं बन पाई है। बैठक के बाद छात्रों ने आंदोलन खत्म करने से इनकार कर दिया। छात्र प्रतिनिधियों ने ऐलान किया कि 10 अगस्त को झारखंड विधानसभा का घेराव किया। छात्र प्रदर्नकारियों के सातवें और आखिरी बैरिकेडिंग तक पहुंचते ही पुलिस ने उन पर वाटर कैनन एक्शन शुरू कर दिया। ऐसे में छात्र पानी में जमकर डांस करने लगे और कहने लगे- ‘और चलाओ, और चलाओ.’ विधानसभा की सुरक्षा में 7 बैरिकेडिंग होती है। जिसमें से छात्र प्रदर्शनकारियों ने अब तक 6 तोड़ दिए हैं। अब सातवां और आखिरी बैरिकेड बाकी है जिसे प्रदर्शनकारी तोड़ रहे हैं। अगर ये टूटी तो वो सीधे विधानसभा चले जाएंगे।

One thought on “झारखंड में तेज हुआ प्रदर्शन: झारखंड विधानसभा के पास पहुंचे छात्रों पर लाठीचार्ज”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *